जिला कलेक्टर के निर्देशन में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और उच्च स्तरीय पारिस्थिति की तंत्र निरीक्षण समिति के आदेशों की अनुपालना में की गई। प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने बताया कि 9 औद्योगिक इकाइयों में अनियमितताएं पाई गई। इन इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा मंडिया रोड स्थित प्लॉट नंबर F-35A के बाहर CETP conduit पाइपलाइन में लीकेज पाया गया, जिससे अपशिष्ट जल सड़क पर बहता मिला। इस संबंध में CETP फाउंडेशन पाली को पत्र लिखकर पाइपलाइन को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध रूप से अपशिष्ट जल के निस्तारण को रोकने और निगरानी मजबूत करने के लिए विजिलेंस टीम का गठन किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण लगातार जारी