पाली पुलिस ने बुधवार रात को शहर में एक स्पा पर रेड की। 3 विदेशी युवतियों और 2 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि पाली शहर के सुमेरपुर रोड रिलायंस मॉल के निकट इंटरनेशनल स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजेंद्र सिंह उज्ज्वल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच दबिश दी। यहां से थाईलैंड की 3 युवतियों और 2 युवकों को डिटेन किया गया। बता दें कि पाली एसपी आदर्श संधू ने आज बुधवार को ही हेल्प लाइन नंबर जारी किया था, जिससे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि कहीं पर चल रही हो तो उसकी सूचना उन तक पहुंच सके और करवाई की जा सके।
