पाली जिले में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, दूसरे बच्चे की मौत सीने में कांच घुसने से हुई। हादसा शुक्रवार देर रात 2 बजे रोहट थाना क्षेत्र के गाजनगढ़ टोल के पास हुआ। पुलिस के अनुसार प्राइवेट बस प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही थी। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। एक साल की बच्ची का सिर धड़ से अलग हादसे में खेतपालिया (मध्य प्रदेश) की रहने वाली 7 साल की बच्ची सोना के सीने में कांच घुस गया। बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वहीं, रतलाम (मध्य प्रदेश) की रहने वाली एक साल की दिव्या की बस हादसे में मौत हो गई। बस के पैसेंजर्स ने बताया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। दिव्या के मां-बाप काफी देर तक अपनी बच्ची की बॉडी से लिपटकर रोते रहे। पैसेंजर्स ने ड्राइवर पर लगाए लापरवाही के आरोप घायल पैसेंजर्स ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को कई बार कहा कि- बस धीरे चलाए, लेकिन वो नहीं माना। एक्सीडेंट के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को रोहट थाना के पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। बस में 40 पैसेंजर्स थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। राजस्थान में इस साल सड़क हादसों में 8 हजार से ज्यादा मौत राजस्थान में इस वर्ष अगस्त तक 8060 लाेग सड़क हादसे में जान गंवा चुके हैं। पिछले साल (जनवरी-अगस्त) की तुलना में 325 अधिक मौतें हुई है, जो गत वर्ष से 4 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, साल 2020 से 2024 तक राजस्थान में हुए सड़क हादसों में 58 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गई थी। इनमें 28675 मृतक 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। यह जानकारी डीडवाना विधायक यूनुस खान की ओर से विधानसभा में लगाए गए सवाल के बाद सामने आई थी। …. राजस्थान में बस हादसे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद 2 अफसर सस्पेंड:नॉन एसी रजिस्टर्ड हुई थी बस, AC में मॉडिफाई करवाई; मौत का आंकड़ा बढ़ा राजस्थान में स्लीपर बस अग्निकांड में बुधवार को सरकार ने एक्शन लिया। हादसे का शिकार हुई बस की बॉडी को चित्तौड़गढ़ में परिवहन विभाग ने अप्रूव किया था। पूरी खबर पढ़िए…
