पाली में दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव 2025 के पहले दिन पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ के ग्राउंड में शहरवासियों की धूम रही। शाम छह बजे से एंट्री के लिए लम्बी लाइन लग गई। दूधिया रोशनी से जगमगाते ग्राउंड में डीजे पर बज रहे गरबा गीतों पर शहरवासी झूमते नजर आए। यहां हर कोई अलग-अलग ड्रेस कोड में आया। अधिकतर ने गुजराती ड्रेस पहन रखी थी। कोई पति के साथ तो कोई अपने दोस्तों के साथ यहां गरबा खेलते नजर आया। गरबा ग्राउंड में राजस्थानी और गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिली। दिल्ली से आई एंकर चारू शर्मा ने अपनी मनमोहक अदाओं और आवाज से माहौल में चार चांद लगाने का काम किया। अतिथियों ने किया शुभारंभ
बता दे कि पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ के ग्राउंड में दैनिक भास्कर की ओर से 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
गरबा महोत्सव में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, बीसीएम ग्रुप के डायरेक्टर मगराज जैन, समाजसेवी राजू मेड़तिया, हितेश राका पहुंचे। जिन्होंने मां अम्बे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया। ये होंगे प्रायोजक
दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अजय सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बीसीएम ग्रुप वेन्यू, होटल सिद्धार्थ, सहयोगी एमडी प्रॉपर्टी, दिव्या ग्राफिक, श्री श्याम गरबा ग्रुप, फादर्स चिल्ड्रन स्कूल, बलाड़ फैब्रिक, जय अंबे रिसोर्ट, देवड़ा हुंडई, राहुल पेट्रो नेट, उगम ईट, मेड़तिया स्वीट होम, कान्हा फैशन, रामदेव टेंट हाउस, श्रीराम सिक्योरिटी, आरके 16-16 ग्रुप, टिनी टच मेमोरीज, मानवी ब्यूटी पार्लर एंड गरबा ड्रेसेज होंगे।
इस महोत्सव के लिए श्री श्याम ग्रुप द्वारा आदर्श नगर स्थित फादर्स चिल्ड्रन स्कूल में शाम 5 से रात 8 बजे तक एक्सपर्ट प्रदीप जाम, हेमंत जलवाणिया ने गरबा का प्रशिक्षण दिया हैं।
