पाली SP आदर्श सिधु ने सोमवार को एसपी ऑफिस परिसर में मोबाइल फोरेंसिक यूनिट वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
यह यूनिट घटनास्थल पर जाकर सूक्ष्म फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने का कार्य करेगी। किसी भी आपराधिक घटना के मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य जैसे मिट्टी के नमूने, रक्त के धब्बे, बाल, फिंगरप्रिंट, दस्तावेज़ अथवा अन्य उपयोगी सामग्री को सुरक्षित किया जाएगा।
इस मोबाइल फोरेंसिक यूनिट के आने से पाली जिले की पुलिस जांच प्रणाली में गति, पारदर्शिता आएगी। यह पहल राजस्थान सरकार की तकनीकी रूप से उन्नत जांच प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अपराध अनुसंधान में सटीकता और तत्परता दोनों को बल मिलेगा।
सुशील चौधरी वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक ने बताया कि प्रदेश में इस तरह की 56 मोबाइल फोरेंसिक यूनिट दे गई है। पाली और सिरोही जिला पुलिस को भी एक-एक वैन मिली है। इस वैन के जरिए मौके पर ही आवश्यक 12 तरह की जांचें हो सकेगी।
