‘पापा मैं कमजोर नहीं हूं, जो सुसाइड कर लूं।’… ये बात 20 साल का लकी अपने पिता को कहता था। इसके बावजूद वह फंदे पर लटक गया। लकी के पिता को अब भी विश्वास नहीं है कि बेटे ने खुदकुशी कर ली। मामला कोटा के विज्ञान नगर का बुधवार का है। लकी चौधरी दिल्ली का रहने वाला था। कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रहा था। विज्ञान नगर इलाके में पीजी में रह रहा था। गुरुवार को पिता दिलीप चौधरी शव लेने आए। इकलौते बेटे को खोने का दर्द उनकी आंखों में साफ देखा सकता था। पिता बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। उन्होंने कहा कि बेटे को दो साल पहले नीट की तैयारी के लिए भेजा था। शुरुआत में हॉस्टल में रखा था। उसके बाद पीजी में कमरा ले लिया था। दोस्त से रुपए उधार लेने की कही थी बात
पिता ने कहा- एक हफ्ते पहले बेटे से बात हुई थी। तब लकी पैसों की परेशानी बता रहा था। उसने अपनी बहन को भी कहा था कि दोस्त से 40 हजार रुपए उधार लिए है। इस पर उसके अकाउंट में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे। बाकी जल्द देने का भरोसा दिया था। कमरे से मोबाइल, पर्स और बैग गायब
पिता का कहना है कि लकी के कमरे से उसका मोबाइल, पर्स और बैग गायब है। पीजी में उसके पास वाले कमरे में रहने वाला बिहार का युवक भी घटना के बाद से फरार है। वो किसी कोचिंग में नहीं पढ़ता था। उसकी गर्लफ्रेंड यहां पढ़ती थी। वह शराब भी पीता था। यहां आने पर पता चला कि लकी और राहुल के बीच दो से तीन दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वो उसे परेशान करता होगा। पिता ने कहा- कोटा में बच्चों के सुसाइड के बारे में बेटे से पूछता था तो वो कहता था कि पापा मैं ऐसा कमजोर नहीं हूं। पीजी में पास वाले कमरे में रहने वाला लड़का फरार
थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया- लकी ने इस साल किसी कोचिंग में एडमिशन नहीं लिया था। वह सेल्फ स्टडी कर रहा था। हालांकि उसके परिवार का कहना है कि वह सुसाइड जैसा कदम उठाने वाला कमजोर बच्चा नहीं था। परिजनों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसका मोबाइल और पर्स कमरे में नहीं मिला। उसके साथ वाले कमरे में रहने वाला लड़का फरार है। मौके से नीट के नोट्स, सिगरेट और शराब की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। …………………………… ये भी पढ़ें- टोंक में 11वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:बेडशीट से फंदा बनाकर पंखे से लटका; जुलाई महीने में ही हॉस्टल में लिया था एडमिशन ​​​​​​​टोंक में एक 11वीं क्लास के स्टूडेंट ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। रवि प्रकाश ने कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 बजे का है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें… कोटा में स्टूडेंट ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:दो साल पहले आया था दिल्ली से, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना कोटा में एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। घटना विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की है। विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि लकी दिल्ली के रणजीत नगर इलाके का रहने वाला था। (पढ़ें पूरी खबर)