पाली में चोरी के मामले में फरार आरोपी पहाड़ी क्षेत्र में बने मंदिर में रह रहा था। यहां पुजारी की मदद करके झांसा देता रहा। इनपुट मिलने पर पुलिस जंगल में बनी पहाड़ी पर पहुंची और मंदिर में जाकर आरोपी को पकड़ा है। आरोपी फायरिंग के एक मामले में भी वांटेड है। जिसकी पुलिस पिछले करीब 1 साल से तलाश थी। लाखों कैश और ज्वेलरी चुराई थी टीपी नगर थाने के ASI ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- ट्रांसपोर्ट नगर में चाय की एक होटल पर पूनम कंवर नाम की महिला किराए के मकान में रहती है। जो पिछले कुछ महीने से सूरत में रह रही है। 26 फरवरी से 7 मार्च के बीच उसके कमरे का अज्ञात लोगों ने ताला तोड़ा। अंदर रखे 11.70 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए थे। शिव मंदिर में छिपा था मामले में पाली के नया गांव जगदम्बा कॉलोनी निवासी 27 साल के दिनेश पुत्र कालूराम को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उसके पूछताछ के आधार पर पुलिस अब ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के कालब कला के पहाड़ी क्षेत्र में बने पीपलेश्वर महादेव मंदिर में छुपकर रह रहे उतवण गांव निवासी 32 साल के विशन उर्फ विष्णु पुत्र हनुमानराम को पकड़कर लाई। आरोपी भी इस चोरी की वारदात में शामिल था। पुलिस से बचने के लिए मंदिर में छिपा आरोपी विशन उर्फ विष्णु चोरी की वारदात के एक दिन पहले पाली आया और वारदात को अंजाम देकर वापस रायपुर थाना क्षेत्र के कालब कला के निकट जंगल में पहाड़ी पर स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में जाकर छुप गया। ताकि वहां तक पुलिस न पहुंच सके। आरोपी यहां मंदिर पुजारी की सेवा करता था। अप्रेल 2025 में आरोपी ने उतवण गांव में फायरिंग की। जिसकी सदर थाना पुलिस भी तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़े – पाली में बंद मकान से लाखों के गहने चोरी:किराए के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा था; आरोपी गिरफ्तार