नकोदर (नूरमहल) के गांव पट्टी जट्टा नहल में लखदाता लाला वाला पीर को समर्पित एक छिंज मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में हुई पटका कुश्ती में पहलवान निशांत हरियाणा ने कालू बहरोवाल को हराकर 1.31 लाख रुपये का ईनाम जीता। छिंज मेला प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने दरबार में झंडा, चादर और चिराग की रस्म अदा की। इस मेले में सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। रोमांचक रहा मुकाबला मेले की मुख्य पटका कुश्ती पहलवान निशांत हरियाणा और कालू बहरोवाल के बीच हुई। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें निशांत हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और नकद पुरस्कार अपने नाम किया। गांव के लोग कुश्ती देखने पहुंचे इस अवसर पर मंगत सिंह सरपंच, अमर सिंह पूर्व सरपंच, महिंदर सिंह लंबरदार, गुरनेक सिंह लंबरदार, संतोख सिंह नहल, दर्शन सिंह हीर, बलवीर सिंह लंबरदार, सुखदेव सिंह, नाजर सिंह, गुरदेव सिंह न्यूजीलैंड, अमरेंद्र सिंह नहल, हरबंस सिंह, लंबरदार हरप्रीत सिंह, गरीब सदास पंच, मंगल सिंह पंच, हरनेक सिंह पंच, बहादुर सिंह, सतनाम सिंह, रणजीत सिंह, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह पूर्व पंच और गुरमेल सिंह लम्बरदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
