पाली और आहोर में इन दिनों भेड़ों में ब्लू टंग रोग फैल रहा है। जिससे कई पशुपालकों की भेड़ों की मौत हो रही है। इस बीमार को लेकर पाली में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर से टीमें जांच के लिए आ चुकी है। और मंगलवार को पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा पाली पहुंचे। उन्होंने जिले भर का दौरा किया। पशुपालकों और जनप्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने बताया कि पाली जिले में अभी तक 57 भेड़ों की मौत इस रोग से हो चुकी है। उन्होंने पशुपालकों को हिदायत दी कि वे बीमार पशु को अन्य पशुओं से दूर रखे। क्योंकि यह एक वायरल रोग है। जो एक पशु से दूसरे पशुओं में फैल जाता है। जल्द होगा भवन का निर्माण कार्य शुरू
पशुपालन विभाग के जर्जर भवन को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर बजट जारी कर दिया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इस दौरान पशुपालन विभाग पाली के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार सहित कई पशुपालकों ने उनका माला और साफा पहनाकर बहुमान किया।
