राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का दूसरा चरण ब्लॉक में सोमवार से शुरू हो गया है। ब्लॉक में पशुपालकों को अधिकतम लाभ दिलाने और पशुधन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुल 5 स्थानों पर शिविर लगाए गए। ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मीणा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ सोमवार को किशोरपुरा शिविर से किया गया।
