झालावाड़ में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जवाहर कॉलोनी स्थित बालाजी महाराज के मंदिर परिसर में हुई। बैठक में प्रमोद शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा और एकजुटता के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शोभायात्रा में जिलेभर के विप्र बंधु शामिल होंगे। महोत्सव के संयोजक विकास शर्मा ने सभी समाज बंधुओं से अपील की कि वे इस विराट आयोजन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करें। सहसंयोजक अजय शर्मा ने जिलेभर में प्राकट्य महोत्सव का प्रचार-प्रसार करने, निमंत्रण पत्र बांटने और पीले चावल देकर समाज बंधुओं से सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर देवकी नंदन गौतम, राजेंद्र जोशी, छीतरलाल श्रृंगी, बृजराज शरण, मिहिर शर्मा, मनोज शर्मा, बालकृष्ण दुबे, पद्म शर्मा, ललित शर्मा, निरंजन शर्मा, अनिल त्रिगुणायत, संतोष कुमार श्रृंगी, मुकेश श्रृंगी, नकुलदत्त, प्रेमचंद, चंदन तिवारी, दीपक गौतम और अवधेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में भवानीशंकर शर्मा, बृजराज, प्रेमचंद, बालगोविंद, राकेश श्रृंगी, दिनेश शर्मा, भूपेंद्र पांडे, महेंद्र शर्मा, यश श्रृंगी और ललित कुमार शर्मा सहित अन्य समाज बंधु भी उपस्थित रहे।
