बूंदी वन विभाग ने मंगलवार को अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग के गश्ती दल ने नमाना रोड से पत्थर से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान श्याम लाल पुत्र उदयलाल गुर्जर, नरेंद्र मीणा पुत्र सीताराम मीणा और राधेश्याम पुत्र भेरू लाल गुर्जर के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में वन सुरक्षा बूंदी के क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम हूण, वनरक्षक हीरालाल गुर्जर, शुभम रावत, प्रताप सिंह, बाबू सिंह मीणा और संदीप सिंह शामिल थे। बूंदी वन मंडल ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।