डीग जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत पुलिस ने अवैध पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। साथ ही उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना जुरहरा, वन विभाग और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की थी। कंकांचल पर्वत क्षेत्र से अवैध खनन कर पत्थरों का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच के दौरान ड्राइवर के पास परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज या टीपी नहीं मिला, जिसके बाद वाहन को पत्थरों सहित जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी में वारिश (24) पुत्र तैयब, निवासी हजारीबास (नंगला शहजाद), थाना कामां शामिल है।
