पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया 12 अप्रैल को पठानकोट आएंगे। तीनों नेता राज्य स्तरीय ‘नव संवत’ समारोह में हिस्सा लेने के लिए पठानकोट आ रहे हैं। यह कार्यक्रम शहर के रामलीला ग्राउंड में करवाया जाएगा। समारोह के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक रोशन प्रिंस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने तैयारियों का लिया जायजा डिप्टी कमिश्नर पठानकोट डॉ. पल्लवी ने मंगलवार को समारोह के प्रबंधों की समीक्षा के लिए मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान समारोह की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और अग्रिम प्रबंधों के लिए अलग-अलग विभागों के जिला अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गईं। बैठक के बाद डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामलीला ग्राउंड का दौरा किया और पार्किंग व्यवस्था के लिए निर्धारित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया। ‘नव संवत’के उपलक्ष्य में होगा समारोह बता दें कि, जिला पठानकोट में राज्य स्तरीय ‘नव संवत’ (नया साल) समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और विभिन्न विभागों के कैबिनेट मंत्री भी पहुंच रहे हैं। बताया कि समारोह के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक रोशन प्रिंस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।