पठानकोट के गांव भरयाल लहरी स्थित अकाल एकेडमी के छात्र ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस उपलब्धि के बाद जब सुखमनजीत सिंह मान एकेडमी पहुंचा, तो स्कूल प्रिंसिपल और मैनेजमेंट कमेटी ने उसका स्वागत किया। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय एकेडमी के शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग को दिया। उसने बताया कि बचपन से ही उसका सपना सेना अधिकारी बनने का था। एकेडमी के शिक्षकों ने उसे प्रेरित किया और माता-पिता ने भी पूरा समर्थन दिया।
सेना में शामिल होना चाहता है सुखमनजीत सिंह मान
अकाल एकेडमी में पढ़ाई पूरी करने के बाद, छात्र ने मोहाली के एक संस्थान से विशेष प्रशिक्षण लिया। इसी के परिणामस्वरूप उसने NDA परीक्षा में सफलता प्राप्त की। छात्र ने कहा कि अब वह सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेगा और अपने देश व स्कूल का नाम रोशन करेगा।
कई छात्र प्रशासनिक सेवाओं के लिए भी चुने गए
प्रिंसिपल सीमा सैनी ने इसे एकेडमी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल के छात्र नशे से दूर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कई छात्र प्रशासनिक सेवाओं के लिए भी चुने गए हैं। प्रिंसिपल सैनी ने आगे कहा कि एकेडमी में बच्चों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं, जो छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर उन्हें उच्च पदों तक पहुंचने में मदद करते हैं।