पठानकोट के नामी रेस्टोरेंट में चोरी करने के आरोप में थाना मामून की पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उक्त चोरी का खुलासा रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी के हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों की पहचान अर्जुन और मुनीष के तौर पर हुई है। किराए पर लिया था रेस्टोरेंट
पटेल चौक के रहने वाले निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए कि उसने एक व्यक्ति से एक संपति किराए पर ली हुई है। यह संपति 1 अक्टूबर 2019 से 13 साल और 6 महीने की मियाद के लिए किराए पर ली गई है। किराया मासिक 55 हजार रुपए निर्धारित किया गया था। 1 सप्ताह से हो रही थी चोरियां
निखिल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से उनके रेस्टोरेंट से कीमती सामान की चोरी हो रही थी। लेकिन उन्हें पता नहीं लग रहा था। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की 8, 9 और 10 अप्रैल की फुटेज चैक की तो रेस्टोरेंट के अंदर से 2 लोग आते दिखाई दिए। 3 एलपीजी सिलेंडर सहित सामान चोरी
शिकायत में बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से शक हुआ कि उसके रेस्टोरेंट में दो लोगों ने ही 3 एलपीजी गैल सिलेण्डर, 8 लोहे के एंगल और 7 एलुमीनियर की शीटें चोरी की है। सीसीटीवी में चोरी करते नहीं दिखे आरोपी
बता दें, रेस्टोरेंट संचालक की ओर से जारी की गई फुटेज में सुबह 5 से 6 बजे के बीच 2 लोग बारी-बारी रेस्टोरेंट के अंदर आते तो दिख रहे हैं। लेकिन, चोरी करते हुए या सामान लेकर जाते हुए दिखाई नहीं दे रहे। रेस्टोरेंट संचालक का तर्क है कि जिस जगह से चोरी हुई वहां सीसीटीवी नहीं है। उक्त लोग उनके रेस्टोरेंट में अल सुबह घुसे। जिससे ये तय है कि चोरी उन्हीं लोगों ने की है। पठानकोट के सिटी डीएसपी जगदीश राज अत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर 2 लोगों के खिलाफ बीएनएस का धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामून पुलिस आरोपियों की तराश में जुटी है।