पटियाला में विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और मेयर कुंदन गोगिया ने 1 करोड़ 7 लाख रुपए के विकास कार्यों का आज (5 मार्च) शुभारंभ किया। ये कार्य नाभा गेट से कार पार्किंग एसी मार्केट तक किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद जगतार सिंह तारी (वार्ड नंबर 46) और पार्षद मीना देवी (वार्ड नंबर 45) भी उपस्थित थीं। विधायक कोहली ने बताया कि ये सभी परियोजनाएं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जनहितैषी और विकास-उन्मुख सोच के तहत लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के तहत नाभा गेट से एसी मार्केट पार्किंग सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में नई सड़कें बनाई गई हैं, इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई गई हैं और परिवहन सुविधाओं में सुधार किया गया है। यातायात प्रबंध होगा बेहतर विधायक ने कहा कि इन प्रयासों से न केवल यातायात प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि संबंधित क्षेत्रों की सुंदरता भी बढ़ेगी। कोहली ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में ऐतिहासिक विकास की लहर चल रही है। उन्होंने जोर दिया कि शहर के हर हिस्से का बिना किसी भेदभाव के विकास करना उनकी प्राथमिकता है और लोगों से किए गए वादे लगातार पूरे किए जा रहे हैं। जल्द होगी नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए और नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की जाएगी। मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जा रहे हैं। विधायक बोले विकास को प्रतिबद्ध सरकार उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर की स्वच्छता, सड़कों की मरम्मत और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मेयर ने कहा कि विकास के साथ-साथ एक हरे-भरे और सुंदर शहर का सपना भी साकार हो रहा है। विधायक कोहली ने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी प्रशासन और तीव्र विकास कार्य जारी रहेंगे। शहर के निवासियों ने भी इन पहलों की सराहना की और कहा कि इन विकास कार्यों से उनके दैनिक जीवन में सुविधाएं बढ़ी हैं, और वे भविष्य में और अधिक सुधार की उम्मीद करते हैं।
