DIG Bribery Charge: पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत हुई, जिसमें उनके ठिकानों से करीब 5 करोड़ रुपये नकद सहित सोना, महंगी घड़ियां और विदेशी शराब बरामद हुई। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से FIR रद्द करने के बदले रिश्वत मांगी।
