पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उसके चुनाव चिह्न को तुरंत रद्द करने की मांग की है। AAP ने इस संबंध में आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें SAD की तरनतारन उपचुनाव में कवरिंग उम्मीदवार कंचनप्रीत कौर पर अवैध तरीके से भारत में घुसने का आरोप लगाया गया है। AAP का कहना है कि कंचनप्रीत कौर के खिलाफ इमिग्रेशन/फॉरेनर्स एक्ट के तहत FIR दर्ज है। FRRO रिकॉर्ड के अनुसार दिसंबर 2023 के बाद कंचनप्रीत की भारत वापसी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। AAP ने आरोप लगाया है कि कंचनप्रीत ने कनाडा आधारित गैंगस्टर की मदद से कवरिंग कैंडिडेट बनीं और चुनाव को प्रभावित किया। SAD का चुनाव चिह्न रद्द करने की मांग AAP ने चुनाव आयोग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और SAD के चुनाव चिह्न को रद्द करने की मांग की है। AAP का कहना है कि SAD ने एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाली महिला को चुनाव में उतारकर लोकतंत्र का अपमान किया है।
