पंजाब और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) को लोगों को घनी धुंध का सामना करना पड़ेगा। यह स्थिति आने वाली एक जनवरी तक बनी रहेगी। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य तापमान से 3 डिग्री अधिक रहा है। राज्य में सबसे ठंडा गुरदासपुर रहा, जहां तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पटियाला में मैदानी इलाकों का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.6°C दर्ज किया गया है। लोगों को ठंड से बचने के लिए पंजाब सेहत विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही अगर स्थिति ठीक न लगे तो तुरंत डॉक्टरी सहायता की सलाह दी है। अमृतसर और हलवारा में जीरो डिग्री विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसी तरह लुधियाना और पटियाला में घना कोहरा रिकॉर्ड हुआ है। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी, तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस वजह से कुछ समय के लिए तापमान बढ़ेगा, जबकि 30 दिसंबर को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इस वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। आज ऐसा रहेगा मौसम पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 07 दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। राज्य में अगले 07 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। 28 दिसंबर – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम ड्राई बना रहने की संभावना है। 29 दिसंबर – होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम ड्राई बना रहने की संभावना है। 30 दिसंबर – अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम ड्राई बने रहने की संभावना है।
