चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए हालिया ब्लास्ट के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूटा। पंजाब भाजपा की और से आज लुधियाना के वेस्ट और सेंट्रल हलके में भाजपा नेताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका और प्रदेश की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेस्ट हलके में जीवन गुप्ता और सिद्धू ने किया प्रदर्शन लुधियाना वेस्ट हलके में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उम्मीदवार जीवन गुप्ता व सीनियर नेता विक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद और आम आदमी पार्टी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन सरकार राजनीति में व्यस्त है सेंट्रल हलके में कैशियर गुरुदेव शर्मा देबी ने घेरा वहीं सेंट्रल हलके में पंजाब भाजपा के कैशियर गुरुदेव शर्मा देबी की अगुवाई में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान भारी संख्या में वार्ड प्रधान मंडल प्रधान और स्थानीय लोग मौजूद रहे। देबी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री की ओर से इस गंभीर घटना पर अब तक कोई ठोस बयान या कार्रवाई न होना उनकी घटिया राजनीति और नाकामी को दर्शाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पंजाब में शांति भंग करने वाली ताकतों पर लगाम नहीं कसी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंजाब की भाईचारक सांझ को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे।