विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पंजाब मे भी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाई जाएगी। पंजाब में SIR का काम फरवरी मार्च में शुरू होगा। पंजाब के चीफ इलेक्टोरल अफीसर (CEO) ने भी SIR से पहले की तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व केंद्रीय चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग और उसी दौरान पंजाब में SIR फरवरी मार्च में शुरू करने की बात कही। केंद्रीय चुनाव आयोग की हिदायत के बाद सीईओ पंजाब ने मतदाता सूचियों की गड़बड़ी को ठीक करने के आदेश दे दिए हैं। इलेक्टोरल मैपिंग परसेंट सुधारने के निर्देश सीईओ पंजाब ने जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन पोलिंग बूथों पर इलेक्टोरल मैपिंग परसेंट 50 फीसदी से कम है उनकी मतदाता सूचियों की गलियों तो ठीक करवाएं और उनका मैपिंग परसेंट सुधारें। SIR से शुरू होने से पहले मतदाता सूचियों को ज्यादा से ज्यादा करेक्ट करवा दें। BLO पांच दिन करेंगे रंगीन मतदाता सूचियों को ठीक BLO आज से 3 फरवरी तक मतदाता सूचियों की गलतियों को ठीक करेंगे। इसके लिए उन्हें पांच दिन के लिए उनके डिपार्टमेंट से रिलीव कर दिया गया है। इन पांच दिनों में बीएलओ उन गलतियों को ठीक करेंगे जो उन्होंने रंगीन मतदाता सूची बनाते समय की थी। बीएलओ ने कुछ मतदाताओं की ब्लैक एंड वाइट फोटो लगाई तो कुछ की फोटो सूचियों में ब्लर हैं। इसके अलावा कुछ फोटो तिरछी लगी हैं। नाम व अन्य जानकारियां भरते समय टाइपिकल गलतियां हैं। बीएलओ को इन पांच दिनों में ये सभी गलतियां दूर करनी हैं। इलेक्टोरल मैपिंग परसेंट क्या होता है, जानिए इलेक्टोरल मैपिंग परसेंट से पता चलता है कि किसी क्षेत्र की मतदाता सूची में से कितने मतदाताओं का विवरण सही तरीके से सत्यापित और डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जा चुका है। इसमें मतदाता का नाम, पता, उम्र, फोटो और संबंधित मतदान केंद्र की सही मैपिंग शामिल होती है। यह प्रतिशत जितना अधिक होता है, मतदाता सूची उतनी ही ठीक और भरोसेमंद मानी जाती है। कम इलेक्टोरल मैपिंग प्रतिशत का अर्थ है कि सूची में गलतियां मौजूद हैं। इसी कारण चुनाव आयोग समय-समय पर SIR करवाकर मतदाता सूचियों को सुधारता है। SIR से मतदाता सूचियों की गलतियां होंगी दूर, फर्जी वोट कटेंगे SIR का उद्देश्य नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को साफ करना है। पंजाब में भी यह प्रक्रिया अब शुरू होने वाली है। इस प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची की गलतियां ठीक होंगी और फर्जी वोट सूचियों में से कट जाएंगे। मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें? 1. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.inपर जाएं 2. पॉप-अप में Special Intensive Revision (SIR) 2026 पर क्लिक करें 3. EPIC नंबर या नाम दर्ज करें 4. कैप्चा कोड भरें और SEARCH बटन दबाएं 5. अगर आपका नाम है, तो जिला, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग बूथ का विवरण दिखेगा 6. अगर नाम नहीं है, तो No Result Found दिखाई देगा अगर नाम नहीं है तो क्या करें? अगर आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, गलत दिख रहा है, पहले कभी पंजीकृत नहीं थे या आपका नाम गायब हो गया है तो ऑनलाइन फॉर्म 6 भरें या अपने BLO के पास जाकर जमा करें। अगर लिस्ट में नाम है और विवरण गलत हैं तो फार्म 8 भरें। फाइनल लिस्ट आने तक सतर्क रहें। मैपिंग परसेंट बढ़ाने पर फोकस एडिशनल डिप्टी कमिश्नर कम एडिशनल जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मैपिंग परसेंट बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में जो टाइपिंग की गलतियां हैं या फिर फोटो सही नहीं लगे हैं उनको ठीक किया जा रहा है।
