पंजाब में अक्टूबर-नवंबर में पराली जलाने की कई घटनाएं सामने आती है। दिवाली बाद दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण भी बढ़ जाता है। इसके बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो जाता है। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार बताती है। हालांकि इस साल 15 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है। इस दौरान प्रदेश में 415 घटनाएं ही सामने आई है जो कि पिछले साल इसी अवधि से 1510 कम है।
