पंजाब और चंडीगढ़ में अब शीत लहर और कोहरा एक साथ असर दिखाएगी। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक कोल्ड वेव और धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज (रविवार को) सभी जिलों में घना कोहरा, जबकि 10 जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम बना हुआ है। फरीदकोट 5.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। अमृतसर में जीरो मीटर और फरीदकोट में 30 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने बनेगी शीत लहर की स्थिति मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ जो हिमालय क्षेत्र में बना हुआ था, आगे बढ़ गया है, जबकि दूसरा पाकिस्तान से हिमालय क्षेत्र में पहुंच गया है। यह पश्चिमी विक्षोभ काफी ऊंचे हिमालय में स्थित है, इसलिए इसका असर पंजाब के मौसम पर नहीं पड़ेगा। पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं, जिससे पंजाब के तापमान में और गिरावट आएगी और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। हाल ही में हुई बारिश के कारण मौसम साफ हुआ है। आज शुष्क बना रहेगा मौसम पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में घना कोहरा रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलेगी। मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात में ठंड बढ़ेगी पंजाब और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11 डिग्री से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। अमृतसर में सबसे कम अधिकतम तापमान 11 डिग्री, चंडीगढ़ में 14.4 डिग्री और बठिंडा में सबसे अधिक 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 5 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा रहेगा। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने की आशंका है।अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलेगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 6 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में बहुत घना कोहरा रहेगा।फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा के साथ-साथ अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में शीत लहर चलेगी।बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में घना कोहरा रहने से दृश्यता कम रहने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। 7 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।