राष्ट्र द्रोह के मामले में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के पिता व अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रमुख सेवादार तरसेम सिंह खालसा लुधियाना पहुंचे और उन्होंने बीआरएस नगर कम्युनिटी सेंटर में एक समारोह को संबोधित किया। तरसेम सिंह खालसा ने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब दे पंजाब में पंथक सरकार बनाएगा, इसके लिए नए व पुराने अकाली दल से मिलने पर उन्हें कोई पहरेज नहीं है। तरसेम सिंह खलासा ने कहा कि पंथक एकता और पंजाब को बचाने के लिए अगर इस तरह के प्रयास होते हैं तो अकाली दल वारिस पंजाब दे भी गठबंधन करने के बारे में सोच सकता है। उन्होंने कहा कि नए और पुराना अकाली दल अगर पंथ को मजबूत करने व राज्य में पंथक सरकार बनाने के लिए काम करे तो सभी को एक हो जाना चाहिए। राष्ट्रीय पार्टियां नहीं चाहती पंजाब का भला तरसेम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पार्टियां पंजाब का भला नहीं चाहती हैं। कांग्रेस ने अपने समय पर पंजाब को भारी नुकसान पहुंचाया वही काम अब भाजपा कर रही है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से किसी तरह का गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंथक पार्टियों को सतवंत कौर के पत्र पर गौर करना चाहिए। वारिस पंजाब दे में सभी धर्मों के लोगों को मिलेगा स्थान तरसेम सिंह खालसा का कहना है कि अकाली दल वारिस पंजाब दे में सभी धर्मों के लोगों को स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी पंजाब का रहने वाला है वो पंजाब का वारिस है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वारिसों को अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आना होगा। तरसेम सिंह खालसा ने लुधियाना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी में शामिल किया। अमृतपाल ने सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाई तो लगा दी एनएसए तरेसम सिंह खालसा ने अपने संबोधन में कहा कि उनके बेटे अमृतपाल सिंह ने पंजाब के युवाओं को नशा से दूर करने, अपनी भाषा से जोड़ने, पंजाबी सभ्याचार को बचाने के लिए काम किया तो राज्य सरकार व केंद्र सरकार ने मिलकर उस पर एनएसए लगाकर अंदर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा अमृतपाल की लड़ाई को लड़ रहे हैं। लोगों का पैसा बांट रहे सुखबीर बादल अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह खालसा ने कहा कि सुखबीर बादल ने बाढ़ प्रभावितों की मदद फ्रंट फुटपर आकर की। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने बाढ़ राहत में जो भी पैसे दिए हैं वो पब्लिक के पैसे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने सत्ता में रहकर लोगों के पैसे दबाए हैं अब उन्हीं को लोगों में बांट रहे हैं। शिक्षा व सेहत सुविधाएं आम आदमी से दूर की तसरेम सिंह खालसा ने कहा कि पंजाब की सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा व सेहत सुविधाओं को आम आदमी से दूर कर दिया है। उनकी पंथक सरकार बनी तो निश्चित तौर शिक्षा और सेहत को आम आदमी की पहुंच में लाएंगे। अपनी मांग उठाने वालों पर लगा देते हैं एनएसए अमृतपाल के पिता का कहना है कि देश में दलित, अल्पसंख्यकों व अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वालों के खिलाफ सरकार एनएसए लगा देती है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल के साथ ऐसा ही हुआ और हाल ही में लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग उठाने वाले वांगचुक को गिरफ्तार करके उस पर भी एनएसए लगा दी है। उन्होंने कहा कि पब्लिक मूवमेंट लड़ने वाले एनएसए या ऐसे कानूनों से भयभीत नहीं होते।
