पंजाब की महिलाओं के लिए इस बार के बजट में एक बड़ा ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। अमृतसर के राजासांसी इलाके में जब गांव की महिलाएं एक कम्युनिटी सेंटर में बैठकर बजट सुन रही थीं, तब जैसे ही 1000 रुपये वाली योजना का ऐलान हुआ, वहां खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2 लाख 60 हजार 437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया और इसे पंजाब की माताओं और बेटियों को समर्पित बताया। इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला रखता हूं।। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा से महिलाओं के सम्मान और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए काम करती रही है। इसी दिशा में अब महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का फैसला किया गया है।
महिलाओं को ₹1000, SC वर्ग को ₹1500 प्रति माह इस घोषणा के मुताबिक पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपय की सहायता दी जाएगी। हालांकि SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को अपने छोटे-मोटे घरेलू खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी। अब परिवार पर निर्भरता घटेगी अमृतसर की महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें घर के खर्चों के लिए पति या परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब अगर हर महीने यह राशि मिलेगी तो उन्हें काफी सहारा मिलेगा। महिलाओं के मुताबिक यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद करेगी।
