पंजाब में इस समय अवैध माइनिंग का मुद्दा पूरी तरह से चर्चा में है। प्रदेश में बाढ़ के बाद आरोप लग रहे हैं कि पिछले समय के दौरान हुई अवैध माइनिंग इन बाढ़ के लिए जिम्मेदार है। मगर सरकार इससे इनकार करती रही है। मगर अब भाजपा के नेता ने वीडियो जारी कर नया विवाद छेड़ दिया है। 46 सेकेंड का एक वीडियो शेयर कर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में जवाब मांगा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत जोशी की तरफ से यह वीडियो जारी किया गया है। उनके अनुसार यह वीडियो शनिवार देर शाम चार बजे का है। विनीत जोशी ने बताया कि माइनिंग की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे और वहां देखा गया कि सिसवा डैम पर बिना किसी डर के जेसीबी की सहायता से टिप्परों में रेत भरी जा रही थी। अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई वीडियो उनकी तरफ से खुद शूट करके प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया है मगर इस पर कोई भी रिस्पांस उनकी तरफ से नहीं आया है। यह सरकार के लिए सोचने वाली बात है कि अभी तो दरिया नदियों से गैरकानूनी ढंग से माइनिंग करने की वजह से आई बाढ़ का हल भी नहीं कर पाए हैं और फिर से वहां माइनिंग हो रही है, जिससे कुछ ही दूरी पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और प्रदेश सरकार के अधिकारियों के कार्यालय हैं।
