पंजाब में आईपीएल की तर्ज पर पंजाब किक्रेट लीग आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली। सीएम भगवंत मान ने इस संबंधी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर क्रिकेट लीग को मंजूरी देने की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के युवाओं के हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हम विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत पंजाब में IPL की तर्ज पर ‘पंजाब क्रिकेट लीग’ को मंजूरी दी गई है, ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेल मैदानों से जोड़ा जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब की सूफी सिंगर से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी पंजाब की सूफी सिंगर और जालंधर की रहने वाली ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति अभि ने किया। उनका कहना है कि किसी संपत नैहरा के नाम से धमकी देकर पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर उनको लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। 2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है। इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। 2 दिन पहले हुई गोलीबारी के बाद भी पुलिस को बताया था। पुलिस मौके पर पहुंची और ये कहकर चली गई कि जांच कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)