पंचकूला के पिंजौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इंजीनियर जिस रूम में रहता था, उसकी दीवारों पर खून से एक मैसेज लिखा है। मैसेज की राइटिंग कुछ क्लियर नहीं है, हालांकि इंजीनियर ने एक लाइन में लिखा- आई एम अनेबल टू कॉल पुलिस। इंजीनियर के रूम में सामान भी बिखरा हुआ मिला है, आशंका जताई जा रही है कि रूम के अंदर कुछ देर तक हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि रूम अंदर से बंद था, इंजीनियर ने चाकू मारकर सुसाइड किया है। कमरे में दिखे संघर्ष के निशान घटना के बाद पुलिस ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो वहां पर संघर्ष के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पूरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं कमरे में लगा LED टीवी भी फर्श पर पड़ा मिला। ऐसा लग रहा है कि घायलावस्था में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने काफी प्रयास किए हैं। अमरावती एंक्लेव में रहता था इंजीनियर बंधला ऋषिकेश (26) पिंजौर की अमरावती एंक्लेव में रहता था। गुरुवार सुबह रूम का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक अंदर से जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो मकान मालिक ने पुलिस को कॉल की। अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो इंजीनियर खून से लथपथ हालत में मिला। कमरे से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद पुलिस ने घटनास्थल से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया है। चाकू पर खून के निशान लगे हुए हैं। वहीं मृतक का फोन भी पुलिस ने इसी कमरे से बरामद किया है। लॉक होने के कारण फोने से ज्यादा डिटेल पुलिस को नहीं मिल पाई है। वहीं परिवार से पुलिस का सीधा संपर्क अभी नहीं हो पाया है। आंध्रप्रदेश के संबंधित थाने के जरिए पुलिस ने मैसेज दिया है।
