बूंदी के नैनवां शहर के वार्ड नंबर 16 भवानी नगर में एक आवारा सांड ने राहगीरों को परेशान किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए सांड को पकड़कर गौशाला भिजवाया। शिकायत में बताया गया कि यह सांड आक्रामक हो गया था और आने-जाने वाले लोगों के पीछे पड़ रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोसेवकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सांड पर काबू पाया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर गौशाला भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। सफाई निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जनहानि रोकने के लिए आमजन की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई है। कंटेंट: अश्विनी शर्मा, नैनवां
