सोयाबीन तेल से भरा एक टैंकर बेकाबू होकर हाईवे किनारे पलट गया। इस दौरान ऑयल को लूटने के लिए ग्रामीणों भीड़ जमा हो गई। बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर लोग रिफाइंड ऑयल भरने के लिए पहुंच गए। मामला बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र का है। पचपदरा डीएसपी अशोक जोशी ने बताया-घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। सोयाबीन तेल लेकर एक टैंकर गुजरात से पंजाब जा रहा था। इस दोपहर को बाड़मेर-जोधपु नेशनल हाईवे 25 पर गांव पटाऊ के बस स्टैंड के पास टैंकर के आगे गाय आने से टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे टैंकर ड्राइवर कृष्णाराम (35) निवासी धोरीमन्ना (बाड़मेर) बाल-बाल बच गया। रिफाइंड ऑयल बर्तनों में भरकर ले गए
टैंकर ड्राइवर कृष्णाराम ने बताया-हादसे के बाद टैंकर से रिफाइंड ऑयल बाहर फैलने लगा। इसकी सूचना पर आसपास के लोग बर्तनों में बाहर फैले तेल को लेकर चले गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्रेन की मदद से टैंकर को हाईवे से किनारे किया
डीएसपी ने बताया-क्रेन की मदद से सड़क से टैंकर को साइड करा दिया है। इसके बाद हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारू किया गया है। ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित है। मामले की जांच कर रहे हैं। इनपुट-संजय पालीवाल, कुड़ी यह भी पढ़ें जयपुर-अजमेर हाईवे पर 2 घंटे में 200 सिलेंडर में धमाके:RTO से डरा केमिकल टैंकर ड्राइवर, LPG ट्रक को टक्कर मारी, एक की मौत जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात 10 बजे LPG गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस कारण सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)