जयपुर| जयपुर में सरकारी स्कूल के शिक्षक सुशील कुमार मीणा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 5 दिसंबर से आयोजित छठी नेशनल पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। PT1 (पैरा ट्रैप स्टैंडिंग – लोअर लिंब SG-L) इवेंट में सुशील कुमार ने शानदार 86 स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ उन्होंने न सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया। सुशील मूल रूप से मॉडल टाउन, ग्राम बिंयावता, मालवीय नगर (जयपुर) के निवासी हैं।