ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स को इस साल 6 जनवरी को भारत में आए दस साल हो गए। कंपनी के लिए भारत दुधारू गाय साबित हो रही है। भारत, अमेरिका के बाहर नेटफ्लिक्स का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। बीते पांच साल में यहां कंपनी का मुनाफा 20 लाख से 85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भारत में और कोई ओटीटी प्लैटफॉर्म यह मुकाम बनाना तो दूर, मुनाफे में भी नहीं आ पाया।
