अलवर में चोरों ने एक घर में घुसकर 10 लाख रुपए के गहने और नकदी चुरा लिए। परिवार घर से बाहर गया हुआ था, तभी चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सीधे नीले रंग के ड्रम में रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। जब परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने घर में सामान बिखरा हुआ मिला। उद्योगनगर थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना 28 मार्च को हुई। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर मकान मालिक श्यामलाल कोली ( M.K. नगर निवासी) ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया- मैं हैवल्स कंपनी में सुपरवाइजर हूं। घटना के समय मैं ड्यूटी पर था। मेरी पत्नी एक शादी समारोह में गई थीं। इसी दौरान, चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और सीधे नीले ड्रम में रखे कीमती सामान को निशाना बनाया। गहने और कैश लेकर भागे चोर श्यामलाल कोली ने बताया- चोरी हुए सामान में कोंदनी, मंगलसूत्र, पाजेब, चूड़ियां, अंगूठियां, कुंडल और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा, चोर लगभग 20,000 रुपए नकद भी ले गए। सुबह जब श्यामलाल घर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर सामान बिखरा हुआ था। उद्योगनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल प्रेम चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में लगी है।
