जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल में 4th फ्लोर से कूदकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह 4th क्लास में पढ़ती थी। घटना शनिवार दोपहर 1:30 बजे की है। झाड़ियों में गिरने पर छात्रा का सिर दीवार से टकराया। चीख सुनकर स्टाफ पहुंचा। छात्रा को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के नीचे कूदने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बच्ची रेलिंग से नीचे कूदते नजर आ रही है। छात्रा अमायरा (9) पुत्री विजय कुमार मानसरोवर द्वारका अपार्टमेंट में रहती थी। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंची मां शिबानी देव और पिता विजय देव का बुरा हाल हो गया था। मां गुस्से में रोते हुए अपनी बच्ची को लौटा देने की बात कहती रही। पिता विजय खामोश हो गए थे। घरवालों ने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति नहीं दी थी। रात को परिजनों की ओर से स्कूल प्रबंधन और टीचर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। देर रात मेडिकल बोर्ड ने बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया। पहले देखिए हादसे से जुड़ी फोटोज… मां बोलीं- मेरी बच्ची को कहीं से भी लाकर दे दो
मां हॉस्पिटल में बार-बार अपनी बेटी का नाम लेकर डॉक्टर से उसे लौटाने की गुहार लगा रही थी। डॉक्टर को कह रही थी कि मेरी बेटी को मेरी गोद में दे दो। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं तो घर जाना चाहती हूं, आप लोग मुझे क्यों रोककर बैठे हुए हो। मेरी बच्ची को कुछ भी नहीं हुआ। आप मेरी बच्ची कहीं से भी मुझे लाकर दे दो। स्कूल प्रशासन ने सबूत मिटाए
स्कूल प्रशासन ने जहां बच्ची गिरी वहां खून के धब्बे साफ करवा दिए। घटना के बाद घटना स्थल पर सबूत सुरक्षित रखना कानूनन जरूरी होता है, लेकिन स्कूल प्रशासन ने सबूत मिटा दिए। ये खबर भी पढ़ें… नीरजा मोदी स्कूल ने शिक्षामंत्री की जांच टीम को रोका:छात्रा की मौत, न प्रिंसिपल मिली,न मैनेजमेंट; डेढ़ घंटे दरवाजा पीटती रही टीम,कहा-मान्यता रद्द करेंगे घर के पास करंट से बच्ची की मौत:पिता दो घंटे तक गली-गली में बेटी को ढूंढते रहे, हॉस्पिटल में शव देख बेसुध हुए पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
