राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशिएलिटी 27 व 28 दिसंबर को होगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 9 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा में 150 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें 150 मिनट में ही हल करना होगा।
