तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए सोशल मीडिया फेम नीटू शटरांवाला ने अपना 12वां नामांकन भरा है। नीटू जालंधर से तरनतारन पहुंचे और नाराजगी जाहिर की कि उन्हें अपना पॉलिटिकल बैंक अकाउंट खुलवाने में मुश्किल आ रही है। वहीं, नीटू शटरांवाला ने इस दौरान नाराजगी भी जाहिर की कि वाराणसी चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। नीटू शटरांवाला ने कहा- भीम राव अंबेडकर ने कहा था कि पढ़ो लिखो आगे बड़ो और संघर्ष करो। हम पढ़े लिखे कम हैं, लेकिन संघर्ष नहीं कर रहे। हम बाबा भीम राव अंबेडकर को मान तो रहे हैं, लेकिन उन्हें फॉलो नहीं कर रहे। अगर कोई संघर्ष कर रहा है तो एससी भाईचारा ही उसका साथ नहीं दे रहा। ये मेरा 12वां चुनाव है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी चुनाव भरा था। मैंने वाराणसी से नामांकन भरा था। 200 ने नामांकन भरा था, लेकिन चुनाव आयोग ने साफ कहा था कि ना ये वोट बैलेट पर होगी ना ईवीएम पर। इसलिए 200 फॉर्म रद्द कर दिया गया था। मैं कहूंगा कि अगर कोई संघर्ष कर रहा है तो हमें साथ देना चाहिए। जीत तक संघर्ष जारी रहेगा नीटू शटरांवाले ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। तब तक लड़ेंगे, जब तक जीत नहीं मिलती। जब जीत मिल गई तो इन नेताओं को बताएंगे कि लड़ना किसे कहते हैं। झूठे वादे नहीं करने चाहिए, 92 विधायक जीत गए, तो किया क्या है। नशा देख लो बढ़ रहा है। नीटू ने बताया कि उनके पास अभी 30 हजार रुपए हैं और वे इसी से चुनाव लड़ेगा। 30 हजार उन्होंने कमेटियां डाल इकट्‌ठे किए हैं। ये मेहनत की कमाई है, बाकी कहां से पैसे लाते हैं, उन्हें नहीं पता। अभी वे फिल्मों में रोल कर पैसे कमा रहे हैं। अमृतपाल की सपोर्ट में हैं नीटू नीटू ने बताया कि उनकी सपोर्ट में एससी भाईचारे को आना चाहिए। वह हमेशा से ही सांसद अमृतपाल सिंह की सपोर्ट में रहे हैं। अमृतपाल सिंह ने युवाओं का नशा छुड़वाने का प्रयास किया। वह पहले आदमी थे, जिन्होंने बयान दिया था कि वे नशा छुड़ा रहे हैं और उन्हें बाहर निकालो। , अब तक 9 ने भरा नामांकन यह सीट AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। 11 नवंबर को वोटिंग और 14 नवंबर को मतगणना होगी। सभी प्रमुख चार पार्टियां अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी हैं। 21 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। नामांकन भरते हुए 5 दिन हो चुके हैं और अभी तक 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें AAP से हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस से करणबीर सिंह बुर्ज, अकाली दल से सुखविंदर कौर रंधावा, भाजपा से हरजीत सिंह संधू और अकाली दल वारिस पंजाब दे से मनदीप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।