बारां | शहर के समीपवर्ती फतेहपुर गांव में श्री शिवाय हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क चर्म एवं कुष्ठ रोग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मरीजों को निशुल्क परामर्श देकर दवाओं का वितरण किया गया। शिविर प्रभारी राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. भोलाराम दिलावर ने कुल 125 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। साथ ही निशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर का शुभारंभ वयोवृद्ध पन्नालाल यादव, बजरंगलाल शर्मा तथा बंशीलाल मेघवाल ने किया। वहीं डॉ. भोलाराम दिलावर ने चर्म रोग एवं उससे संबंधित कई तरह की भ्रांतियों के बारे में जानकारी देते ​हुए चर्म रोग की रोकथाम के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान विष्णु जांगिड, अनिल सुमन, अभिषेक नागर, निशांत सिन्हा, यश नागर, अश्विन पाठक, आलोक झा, मोहित राठौर, संदीप गौड़, अमित नागर, जोनी सैनी, गौरव, हुकुम सिंह, प्रेम बसवाल, तरूण नागर, त्रिलोक नागर, राजेंद्र गौड, अंशुल, गौरव शर्मा, हिमांशु सुमन आदि ने सहयोग किया।