जालंधर। शनिवार रात सब्जी मंडी के पास गंदे नाले में फंसने की घटना के बाद नगर ने नाले के किनारे सुरक्षा दीवार बनाई है। बीते दिनों वर्कशॉप चौक से बिधिपुर जा रहे मोहित और उनके दोस्त की कार घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने से नाले के किनारे जा फंसी थी। उस समय कार सवारों ने प्रशासन से मांग की थी कि यहां रिफ्लेक्टर या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इलाका निवासियों का कहना है कि दीवार बन जाने से अब रात के समय और कोहरे के दौरान वाहन चालकों को नाले का अंदाजा रहेगा, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा कम हो जाएगा। भास्कर ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। हादसे वाली जगह के आसपास बनाई दीवार।