दौसा के लालसोट में घर में घुसकर नाबालिग लड़की (15) से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस दौरान लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांध दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटा और उसके सिर के बाल काट दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। टॉयलेट कर कमरे में जा रही थी लड़की लालसोट थाने के एएसआई छतर सिंह ने बताया- लड़की के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया- रविवार रात करीब 11:30 उसकी भतीजी टॉयलेट करने के लिए घर से बाहर गई थी। पीछे से उसी गांव का रहने वाला युवक मकान के अंदर घुस गया। उसके दो- तीन साथी बाहर खड़े थे। उसकी भतीजी टॉयलेट कर कमरे के अंदर गई तो वहां मौजूद आरोपी भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने लग गया और रेप की कोशिश की। इस दौरान पास के कमरे में सो रहे मेरे पिता और भाई (लड़की के पिता) की नींद खुल गई। वे कमरे में पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी ने उन्हें धक्का देकर भागने का प्रयास किया। चिल्लाने पर पड़ोस के लोग भी उठ गए और आरोपी को पकड़ लिया और पोल से बांध दिया। धक्का देने के कारण पिता और दादा को चोट आई आरोपी के द्वारा धक्का देने के कारण मेरे पिता और भाई के चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। एएसआई ने बताया- चाचा की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच लालसोट डीएसपी दिलीप मीणा को सौंपी है।