कन्नूर में 11 से 13 साल की उम्र के एक नाबालिग छात्र के साथ बार-बार यौन शोषण के आरोप में मदरसा शिक्षक मोहम्मद बशीर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर बच्चे को धमकाकर मामले की जानकारी किसी को न देने देने का भी आरोप है. शिकायत के आधार पर चोकली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया. आरोपी जेल भेज दिया गया है.