टोंक में कोचिंग संस्थान से घर जा रही 13 साल की नाबालिग को निकाह न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने, धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने और कोचिंग संचालक को पीटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 3 नामजद समेत अन्य 22 आरोपियों की तलाश की जा रही है। टोंक पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को निवाई अवकाश कालीन कोर्ट में पेश कर 3 की रिमांड पर लिया है। अब दोनों को 30 सितंबर को पेश किया जाएगा। पुलिस दोनों आरोपियों को मौके पर भी लेकर गई। यहां से दोनों को पैदल-पैदल कोचिंग संस्थान तक ले जाया गया। कोतवाली सीआई भंवर लाल वैष्णव ने बताया- इस मामले में 5 नामजद आरोपियों में से दो आरोपी ताहिर (19) पुत्र वहीद मेवाती निवासी बाडा जेरे किला थाना सदर टोंक व फाईज मियां (19) पुत्र राशिद मियां पठान निवासी गड्डा पहाडिया टोंक हाल फातिमा मस्जिद के पास जखीरा टोंक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड दी है, इसके बाद 30 को फिर से दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआई ने बताया- इस मामले में पुलिस पूरी सतर्कता से लगी हुई है। जल्द अभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। कोचिंग में घुसकर की थी मारपीट मामला शुक्रवार शाम का था। कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया था। नाबालिग का आरोप था कि इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे। उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और किडनैप कर लेंगे। इसके बाद नाबालिग जैसे-तैसे भाग कर अपने कोचिंग सेंटर पहुंची तो लड़के भी वहां पहुंच गए। कोचिंग संचालक ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसको भी पीटा। इन युवकों ने कोचिंग कैंपस में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया। जो सामने आता उसे पीटते। नाबालिग ने शुक्रवार रात को 5 नामजद समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। — युवकों ने नाबालिग को धमकाया- धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे:नहीं मानी तो तेजाब डाल देंगे; कोचिंग संचालक ने विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटा टोंक में कोचिंग संस्थान से निकली 13 साल की नाबालिग को समुदाय विशेष के 5 युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करेंगे। उनकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे और किडनैप कर लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
