एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर नांगल राजावतान ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई। कार्यकारिणी में चंद्रमोहन मीणा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि कुमार मीना, लोकेश मलवास, लालाराम मीना चांदपुर, रोशन महावर बैजवाड़ी, हेमंत महावर, बल्लूराम योगी व रामखिलाड़ी बैरवा, महासचिव मीठालाल मलवास, केदार मीना खेड़ा, नरसी बैपलावत, गजेंद्र प्रजापत, महेश प्रजापत, रोशनलाल मीणा और सुरेश मीणा को नियुक्त किया। वहीं, सचिव संजय कुमार मीना, खेमराम मीना, रामकेश बैपलावत, अजीत बैसला, विक्रम धुमड़ी, अजय शर्मा व राजेंद्र प्रजापत को जिम्मेदारी सौंपी गई। सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मनोज बैपलावत को दी गई।