भरतपुर की सुजान गंगा नहर में लोगों से भरी नाव पलट गई। 6 लोग डूबने लगे। सूचना पर मिनटों में SDRF, सिविल डिफेंस और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बचा लिया। दरअसल, भरतपुर में यह मॉक ड्रिल थी, जिसमें प्रशासन और पुलिस के साथ एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड की टीमें भी मौके पर पहुंची। SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 6 लोगों को बचाया। 6 लोगों के सुजान गंगा नहर में डूबने की सूचना मिली थी ADM राहुल सैनी ने बताया कि गांधी पार्क के पास स्थित वोट पॉइंट पर एक नाव पलटने की सूचना मिली। बताया गया कि नाव पलटने से 6 लोग डूब गए हैं। तुरंत SDRF, सिविल डिफेंस, पुलिस के अधिकारी, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड सभी टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। कोऑर्डिनेशन के साथ गोताखोर सुजान गंगा नहर में उतरे। अधिकारी बोले- सभी टीमें अलर्ट रहे, यहीं उद्देश्य विभागीय अफसरों का कहना है कि सूचना पर तुरंत मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सुजान गंगा नहर में सर्च किया कि कोई और व्यक्ति तो नहीं डूब गया है। इस मॉक ड्रील के पीछे उद्देश्य यह था कि सभी टीमें तैयार रहे। ताकि कभी ऐसी दुर्घटना हो तो, सभी तैयार रहे।