-जिले में बैंकों के कर्ज तले दबे किसान-कृषि प्रधान जिले में एमएसपी के लिए भी तरस रहे किसानहनुमानगढ़. गत एक सप्ताह से नहरों में कम पानी मिलने से किसान पसोपेश की स्थिति में हैं। इंदिरागांधी नहर में पंजाब की ओर से पानी घटाने के बाद हालांकि प्रथम चरण की नहरों के रेग्यूलेशन पर अभी तक किसी तरह का ज्यादा असर नहीं पड़ा है। इस बीच नोहर क्षेत्र में किसानों को समुचित पानी नहीं मिलने से किसान आक्रोशित हो रहे हैं। खेतों में अपेक्षित उपज नहीं होने तथा उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से जिले के किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। खेती में लागत बढऩे की वजह से किसानों आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। खेत-खलिहानों में खुशहाली लौटाने के लिए सरकार को धरातल पर योजनाओं को लागू करना होगा। नहरों में मांग के अनुसार सिंचाई पानी चलाना होगा। तभी कृषि प्रधान जिले को आर्थिक ऊंचाई मिल सकेगी।