उदयपुर-नाथद्वारा रोड पर स्थित वैष्णो देवी दरबार में इस बार नवरात्र पर विशेष आयोजन की तैयारियां चल रही है। वहां सर्वमनोकामना सिद्धि के लिए औषधि हवन का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान में उपयोग होने वाली दुर्लभ औषधियां और जड़ी-बूटियां न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगी, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। मीरा किशन दरबार ट्रस्ट की ओर से संचालित दरबार में हवन में 100 से अधिक दुर्लभ औषधियां, जड़ी-बूटियां और शुद्ध घी का उपयोग किया जाएगा। ट्रस्ट के सुनील खत्री ने बताया कि इस धूनी से वातावरण शुद्ध होगा और कई समस्याओं में लाभ मिलेगा। पूर्व राज्यमंत्री हरीश राजानी ने बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि नवरात्र में किए गए हवन से शारीरिक और मानसिक शांति प्राप्त होती है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से हवन की धूनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शोभालाल औदिच्य ने बताया कि हवन से वातावरण में मौजूद हानिकारक तत्व नष्ट होते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है। सिंधी समाज की महिलाओं के लिए बीमा योजना
राजानी ने बताया कि इधर, सिंधी समाज की महिलाओं के लिए अनूठी योजना चालू की है। इसके तहत समाज की महिलाओं के लिए 10 लाख रुपये तक का एक्सीडेंट बीमा करवाया जाएगा। इस योजना का संपूर्ण खर्च समाज की ओर से वहन किया जाएगा। अब तक 2 हजार से अधिक मातृशक्ति फॉर्म भर चुकी हैं। यह अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके लिए आज झूलेलाल भवन में फॉर्म जमा करवा सकते है।

You missed