नयाशहर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना अधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट की रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी और सीओ सिटी श्रवणदास संत के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही मुखबिरों की सूचना पर संदिग्धों को चिन्हित किया।