भरतपुर की गंभीरी नदी में नहाने उतरे दोस्तों में से 2 डूब गए जबकि तीसरा तैरकर बाहर आ गया। उसने शोर मचा कर लोगों को आवाज दी और फोन कर परिजनों को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से 30 मिनट बाद दोनों युवकों के शव निकाल लिए गए। रेस्क्यू के दौरान यहां मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामला गहनोली मोड़ थाना इलाके का दोपहर 2 बजे का है। थके तो बाहर निकलने की कोशिश में डूबे जानकारी के अनुसार, रूपवास थाना इलाके स्थित ओडेल गद्दी गांव के रहने वाले साहिल, मोहम्मद और जम्मू दोपहर 2 बजे गंभीर नदी में नहाने के लिए गए थे। तीनों युवक काफी देर तक नदी में नहाते रहे। नहाते-नहाते तीनों युवक गहराई में चले गए। इसके बाद लगातार तैरने से तीनों युवकों की सांस फूलने लगी तो तीनों ने वहां से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इनमें से जम्मू तो, बाहर निकल आया। साहिल और मोहम्मद बाहर नहीं निकल सके और, वह नदी में डूब गए। जम्मू ने तुरंत फोन कर घटना की सूचना साहिल और मोहम्मद के परिजन और पुलिस को दी। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और, स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश शुरू की गई। करीब 30 मिनट सर्च के बाद साहिल और मोहम्मद का शव मिला। जिसके बाद दोनों के शवों को रूपवास अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। पहाड़ों में हुई बारिश के कारण गंभीर नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। देखें मौके की तस्वीरें…

You missed