नदबई नगर मार्ग पर करीली गांव के पास बाइक सवार चार बदमाशों अवैध हथियारो से लैश होकर ट्रक को रुकवाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके पर फरार हो गए। ट्रक चालक ने बदमाशों के खिलाफ नदबई थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मुखर्जी नगर भरतपुर निवासी रामप्रकाश पुत्र हरिओम ने दर्ज रिपोर्ट ने बताया कि, हैल्पर दीपक पुत्र मुकेश सैन निवासी कासौट थाना कुम्हेर के साथ हरियाणा के दुहाना से डीओसी भरकर नगर से नदबई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान करीली गांव के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने ट्रक के अंदर घुस कर मारपीट कर दो मोबाइल फोन और 3500 रुपए नगद एवं ड्राइवर लाइसेंस सहित महत्वपूर्ण कागजातों को छीन कर फरार हो गए। चारों बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर नगर की तरफ फरार हो गए। उसके बाद पीड़ित ट्रक चालक थाने पहुंचा। जहां पुलिस को घटना के बारे में बताया और पुलिस में मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने लूट की सूचना पर क्षेत्र में कड़ी नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोइ सुराग नही लगा।
