नदबई के गांव गांगरौली के पास बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार चाचा और भतीजा बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सड़क पर पड़ा देख लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना इतनी भीषण थी कि, दोनों घायलों के पैर टूट गए। दोनों को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, सौंसा निवासी महावीर(42) पुत्र हुकम अपने भतीजे रवि(32) पुत्र बलवीर के साथ बाइक पर सवार होकर जयपुर से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह नदबई कुम्हेर सड़क मार्ग पर गांव गांगरौली के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक स्पीड में होने के कारण बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना को देख लोगो की भीड़ लग गई। लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस कर्मी रामकुमार चौधरी और ईएमटी सीताराम प्रजापत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नर्सिंग कर्मचारियों के अनुसार, दोनों चाचा और भतीजा के पैर टूट गए। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।

You missed